Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsNutrient Deficiency Missing Millets from Diet Affecting Health Says CDPO Monika Rani

भोजन में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए मोटे अनाज करें शामिल

निज संवाददाता के अनुसार, लोगों की थाली से मोटे अनाज गायब हो गए हैं, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो रही है। सीडीपीओ मोनिका रानी ने विष्णुपुर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 20 April 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
भोजन में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए मोटे अनाज करें शामिल

नावकोठी, निज संवाददाता। लोगों के भोजन की थाली से मोटे अनाज गायब हो गये हैं। मोटे अनाज से लोगों के शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन सहित अन्य पोषक तत्वों की कमी हो गयी है। इस कमी के कारण अनेक प्रकार के रोगों से प्रभावित होकर लोग अपना स्वास्थ्य बिगाड़ रहे हैं। ये बातें सीडीपीओ मोनिका रानी ने विष्णुपुर में शनिवार को कही।वे आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 117 पर पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में अपना विचार रखे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए मोटे अनाजों को भोजन में शामिल करना अनिवार्य है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र के पोषक क्षेत्रों के लाभुकों सहित अन्य के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन में इन‌ अनाजों को शामिल कराये जाने की अपील की गयी।प्रदर्शनी में रागी की रोटी, हलुआ,मक्के की रोटी,मक्के का छोला,सामा, चीना,कोदो,ज्वार, बाजरा,मरूआ, सहजन की पत्ती से आकर्षक रंगोली तैयार की गयी थी। बताया गया कि रागी के सेवन से किशोरियों तथा गर्भवती महिलाओं में होने वाली एनीमिया को दूर किया जा सकता है। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका सिंकी कुमारी, लालिमा कुमारी, रिंटू कुमारी, रंजीता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका पार्वती कुमारी, पूनम कुमारी, कमरून निशा बेग, कंचन कुमारी, मीना कुमारी,शकीला बेगम सहित अन्य मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें