Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsLicense Revoked for Usha Devi Ration Dealer in Cheriyabarayar Pur Amid Consumer Complaints

डीलर का लाइसेंस रद्द, देना होगा अवशेष खाद्यान्न

खबर का असर::::::ता था चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड आठ के जन वितरण प्रणाली की डीलर उषा देवी के दुकान के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। उषा देवी की दुकान को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 23 Feb 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
डीलर का लाइसेंस रद्द, देना होगा अवशेष खाद्यान्न

चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड आठ के जन वितरण प्रणाली की डीलर उषा देवी के दुकान के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। उषा देवी की दुकान को चेरियाबरियारपुर पंचायत के दूसरे डीलर सनातन गुप्ता के साथ सम्बद्ध कर दिया गया है। इस आशय का पत्र एसडीएम ने जारी किया है। पिछले एक साल से डीलर उषा देवी के उपभोक्ताओं को राशन लेने में काफी परेशानी होती थी। डीलर के पास स्टॉक रहने के वावजूद वितरण नहीं किया जाता था। उपभोक्ता परेशान रहते थे। चेरियाबरियारपुर पंचायत के उपभोक्ताओं की इन्हीं सब समस्या को गंभीरता से लेते हुए हिन्दुस्तान अखबार ने नौ जनवरी को प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद एसडीएम ने उषा देवी की दुकान के लाइसेंस को रद्द किया है। उषा देवी को आदेश दिया गया है कि ई पॉश मशीन के साथ साथ अवशेष खाद्यान भी हस्तगत कराना है। चेरियाबरियारपुर प्रखंड आपूर्ति अधिकारी को आदेश दिया गया है कि रद्द दुकान के ई पॉश मशीन पर प्रदर्शित अवशेष खाद्यान्न की मात्रा अपने निगरानी में हस्तगत कराना है। एमओ की निगरानी में सम्बद्ध डीलर को मिलेंगे अवशेष खाद्यान्न चेरियाबरियारपुर पंचायत की डीलर उषा देवी की ई पॉश मशीन पर करीब तीन सौ क्विंटल खाद्यान्न का स्टॉक है। इतना स्टॉक रहने के बावजूद जांच में अक्सर भंडार खाली पाया जाता था। इन्हीं सब कारणों से लाइसेंस रद्द किया गया है। यदि यह खाद्यान सम्बद्ध डीलर सनातन गुप्ता को हस्तगत नहीं कराया गया तो उसकी भी रिपोर्ट प्रखंड आपूर्ति अधिकारी को देने का आदेश दिया गया है। गौरतलब हो कि उषा देवी को वर्ष 2016 में जन वितरण के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। चेरियाबरियारपुर पंचायत में कुल नौ वार्ड है। इसमे से तीन वार्ड के उपभोक्ताओं को उषा देवी की दुकान पर राशन लेना पड़ता था। वार्ड छह, वार्ड आठ और वार्ड नौ के उपभोक्ता उषा देवी के यहां राशन लेते थे। एक साल पहले जब इस डीलर के यहां उपभोक्ताओं से फिंगर लेने के बाद भी राशन नहीं दिया जाता था तो वहां से उपभोक्ता मुंह मोड़ने लगे। धीरे धीरे सारे उपभोक्ता वहां जाना छोड़ दिए थे। क्योंकि फिंगर वाला भी राशन नहीं दिया जाता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें