एनकाउण्टर: बेगूसराय के 50 हजार के इनामी कुख्यात को शेखपुरा में लगी गोली
बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला निवासी गोलू सिंह को शेखपुरा जिले में पुलिस एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी। वह 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश है और उसके खिलाफ 15 मामले दर्ज...

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला निवासी गोलू सिंह को शेखपुरा जिले में पुलिस एनकाउण्टर में पैर गोली लगी है। इससे वह जख्मी हो गया व पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह रामशरण सिंह का पुत्र है। बेगूसराय पुलिस की अनुशंसा पर उसके खिलाफ सरकार की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ मटिहानी थाना समेत विभिन्न थाने में 15 मामले दर्ज हैं। डीआईजी आशीष भारती ने बताया कि गोलू सिंह के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं। वह पुलिस की नजरों से छिपकर शेखपुरा में रह रहा था। वह जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था। डीआईजी ने बताया कि बेगूसराय, शेखपुरा पुलिस व एसटीएफ की मदद से शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना के एकाढ़ा गांव में गोलू सिंह को दबोचने के लिए पुलिस की संयुक्त छापेमारी ही चल रही थी कि गोलू सिंह की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गयी। जवाब में पुलिस की फायरिंग में गोलू सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी। डीआईजी ने बताया कि वह मटिहानी थाना कांड संख्या 167/24 में पुलिस की नजरों से फरार चल रहा था। उसके पास से एक देसी पिस्टल, छह गोलियां, एक मैगजीन व एक खोखा बरामद किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।