यूनियन की जोनल स्तरीय 29 सदस्तीय कमेटी बनी
गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता।... एक सप्ताह पहले पूर्व मध्य रेल जोनल स्तरीय 29 सदस्यीय मनोनीत कमेटी की सूची मिली। इस संबंध में नवचयनित जो

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन में ईस्ट सेंट्रल इम्प्लाइज यूनियन ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। गुप्त मतदान उपरांत 12 जनवरी को जीत का रिजल्ट घोषित हुआ। एक सप्ताह पहले पूर्व मध्य रेल जोनल स्तरीय 29 सदस्यीय मनोनीत कमेटी की सूची मिली। इस संबंध में नवचयनित जोनल अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान से बात हुई। उन्होंने कहा कि तीन व चार जनवरी को धनबाद में बैठक हुई। इसके बाद नौ जनवरी को नई गठित कमेटी की सूची रेल महाप्रबंधक को अनुमोदन के लिए समर्पित किया गया। उनकी स्वीकृति मिल गई है। जोनल स्तरीय समिति के महासचिव मृत्युंजय कुमार व कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार को बनाया गया है। वहीं बरौनी से एक रेलकर्मी लोको पायलट एके राउत को मुख्य संरक्षक व गढ़हरा कार्य निरीक्षक कार्यालय के संजीव कुमार(दिव्यांग) को सक्रिय कार्य सदस्य बनाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।