Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCongress Workers Excited for State In-Charge Krishna Allabaru s Visit to Teghra

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के आगमन से उत्साह

तेघड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लाबरु के आगमन को लेकर उत्साह व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्र की अगुवाई में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने उन्हें युवा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 23 Feb 2025 08:03 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के आगमन से उत्साह

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लाबरु को आने को लेकर उत्साहित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत को लेकर पार्टी दफ्तर में बैठक की। नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्र की अगुवाई में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने उत्साह जताते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी युवा एवं अनुभवी हैं। उन्हें प्रदेश प्रभारी के रूप में दिनकर नगरी आने पर सभी लोगों में नई उम्मीद जगी है। मौके पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सरोज कुमार पासवान, जिला महासचिव राजीव रंजन सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष रामबाबू साह, पूर्व युवा विधानसभा अध्यक्ष बमबम कुमार, रौशन कुमार, पंकज कुमार, पिंकू सिंह, जिवेश सिंह, अनिल सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें