Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCongress to Contest Bihar Assembly Elections in Begusarai Matihani and Bachhwara

कांग्रेस विस चुनाव में बेगूसराय, मटिहानी व बछवाड़ा से लड़ेगी चुनाव: सार्जन

बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह 25 फरवरी को बेगूसराय में

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 23 Feb 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस विस चुनाव में बेगूसराय, मटिहानी व बछवाड़ा से लड़ेगी चुनाव: सार्जन

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेगूसराय, मटिहानी व बछवाड़ा से चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से 25 फरवरी को दिनकर भवन में बिहार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के समक्ष इसका जोरदार तरीके से प्रस्ताव रखेंगे। ये बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्ज ने रविवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह परंपरागत सीटें रहीं हैं। सांप्रदायिक ताकतों के मंसूबे को चकनाचूर करने के लिए महागठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस का सहयोग करें। कांग्रेस सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए इन सीटों पर से दावा हटाकर त्याग करती रही है। लेकिन, इसका फायदा सांप्रदायिक पार्टियां ले जाती हैं। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को कार्यक्रम में बेगूसराय के अलावा समस्तीपुर व खगड़िया जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे। जीरोमाइल के पास उन नेताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नेतागण बेगूसराय शहर स्थित दिनकर भवन में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय के सवाल पर सार्जन ने कहा कि भ्रष्टाचारी पार्टी आप की हार हुई है। आम आदमी पार्टी विभिन्न राज्यों में कांग्रेस को राजनीतिक क्षति पहुंचाती रही है। मौके पर कांग्रेस नेता कुमार गौरव राजू, सुबोध कुमार, ब्रजेश कुमार प्रिंस, नारायण सिंह, रामानुज कुमार, रंजीत कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें