कांग्रेस का तीन जिले के नेताओं से संवाद कार्यक्रम तय
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी 25 फरवरी को बेगूसराय जिले में कांग्रेस के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। यह आगमन कांग्रेस में नई ऊर्जा लाने के लिए महत्वपूर्ण...

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के द्वारा कांग्रेस पार्टी में नई जान एवं ऊर्जा के संचार के लिए कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी के बेगूसराय जिला में 25 फरवरी को आगमन की सूचना से कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक गतिविधि बढ़ गई है। कांग्रेस के तीन जिला कार्यक्रमों में समस्तीपुर, खगड़िया व बेगूसराय जिला कांग्रेस नेताओं के साथ संवाद करेंगे। जानकारी देते हुए गढ़हरा निवासी जिला के वरिष्ठ सदस्य राम अनुग्रह शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास विचारों की असीम ताकत है। गांधी-नेहरू की विरासत के साथ महान नायकों की धरोहर है। बिहार में डबल इंजन की सत्ता में बैठे लोग जन-जन की इच्छा के विपरीत महंगाई व बेरोजगारी पर आंखें सू मूंदे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।