Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBJP Candle March Protests Against Pahalgam Terror Attack Led by Anil Kumar Verma

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

चेरियाबरियारपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकवादी घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने किया। मार्च के दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 26 April 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की देर शाम पहलगाम आतंकवादी घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला है। यह कैंडल मार्च विश्वकर्मा चौक से लेकर प्रखंड परिसर शहीद स्मारक तक गया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे के साथ यात्रा संपन्न किया गया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रोश व्यक्त किया गया। बताया गया है कि पाकिस्तान के आतंकियों ने भारत में घुसकर दो दर्जन से अधिक पर्यटकों को मार दिया है। इसका बदला जरूर लिया जाएगा। इस कैंडल मार्च के बाद लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित भी किया। मौके पर रुपेश कुमार, अनिल कुमार शाह, प्रशांत, दिलीप, बृजेश, धीरज, विवेक कुमार, निलेश सिंह, बादल, रवि जायसवाल, रंजन कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें