विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच मशाल प्रतियोगिता आयोजित
शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता सरकारी विद्यालयों में चलाए जा रहे खेल में प्रतिभा खोज मशाल अभियान के तहत आदर्श मध्य वि

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में चलाए जा रहे खेल में प्रतिभा खोज मशाल अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय बंशीपुर एवं शंभूगंज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग छह से आठ तक के सौ से अधिक छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। खेल में 60 मीटर दौड़, कब्बड्डी इत्यादि अन्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। वहीं दौड़ में वर्ग छह के छात्र रमण कुमार एवं बालिका में वर्ग सात की छात्रा नव्या कुमारी ने बाजी मारी। कब्बड्डी में कक्षा सात ने छह के बच्चों को परास्त किया। प्रतियोगिता समापन के बाद अव्वल छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रधान रघुनंदन प्रसाद सिंह एवं मनोज कुमार सिंह द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया।
बताया कि ऐसे आयोजन से बच्चों के शारिरीक उर्जा के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। साथ ही खेल से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा उजागर होता है। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।