राजद का संगठनात्मक चुनाव परिसदन में हुआ संपन्न।
बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता मंगलवार को बांका राजद का संगठनात्मक चुनाव राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर की अध्यक्षता में माननीय

बांका। एक संवाददाता मंगलवार को बांका राजद का संगठनात्मक चुनाव राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर की अध्यक्षता में माननीय विधायक शेखपुरा सह राजद जिला निर्वाचन पदाधिकारी,बाँका विजय सम्राट की उपस्थिति में, पुर्व विधायक बेलहर रामदेव यादव,कटोरिया की पुर्व विधायिका स्वीटी सीमा हेंब्रम की मौजूदगी में सम्पन हुआ। बैठक में मुख्य रूप से राजद के सदस्यता अभियान वर्ष 2025-28 को प्रदेश कार्यालय राजद, पटना में विधानसभावार सदस्यता रसीद बुक जमा करने के बिंदु पर चर्चा कर बिंदुवार विधानसभा के प्रखंडवार प्रखंड अध्यक्ष एवं अन्य नेतागणों से रूबरू होकर समीक्षात्मक बैठक में समीक्षा हुई। जिसमें 98% सदस्यता रसीद काटने और जमा करने की बात सामने आई।मुख्य वक्ता विजय सम्राट ने कहा कि 20 मई के बाद से संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया बूथ ,वार्ड,पंचायत और प्रखंडस्तर के साथ जिलास्तर पर जून के प्रथम सप्ताह तक सम्पन करा लिया जाएगा। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो शेष सदस्यता बही जमा नहीं हुआ है उसे जल्द जमा करवा दें।वहीं 9 मई से 15 मई तक चलनेवाला सामाजिक न्याय परिचर्चा की विधानसभावार तैयारी कर लेने पर प्रकाश डाला गया।इस दौरान अबुल हाशिम,बमबम यादव,गुड्डू यादव,राजीव कुशवाहा,रूबी रानी,महिला जिलाध्यक्ष कंचन कुमारी,जफरुल होदा,परवेज अहमद,विशाल यादव,जुम्मन, देवेंद्र यादव, जवाहर यादव,ओमप्रकाश यादव समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।