Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsWest Champaran Achieves 99 Aadhar Seeding Ranked 7th in State E-KYC Progress at 80

जिले में 99 फीसदी लाभुकों का आधार सीडिंग पूरा

पश्चिम चंपारण जिला आधार सिडिंग मामले में 99 फीसदी पूरा कर राज्य में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। ई केवाईसी मामले में जिला दसवें स्थान पर है। बेतिया प्रखंड ई केवाईसी में नंबर वन है। अधिकारी ने बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाWed, 12 Feb 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
जिले में 99 फीसदी लाभुकों का आधार सीडिंग पूरा

बेतिया, नगर प्रतिनिधि। पश्चिम चंपारण जिला आधार सीडिंग मामले में 99 फीसदी पूरा कर राज्य में सातवां स्थान पर पहुंच गया हैं। वही ई केवाईसी मामले में जिला दसवें स्थान पर है। जिले में 18 प्रखंड हैं जहां आधार सिडिंग में सभी प्रखंड सौ फीसदी के करीब हैं। नरकटियागंज और भिताहां प्रखंड नंबर वन की श्रेणी में हैं। वही पश्चिम चंपारण जिला 80 फीसदी ई केवाईसी पूरा कर लिया है। ई केवाईसी मामले में बेतिया प्रखंड नंबर वन है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार रवींद्र ने बताया क ई केवाईसी में भी सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास किये जा रह हैं। जल्द ही यह पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनका भी ई केवाईसी पेंडिंग है वह जल्द से जल्द किसी भी जन वितरण प्रणाली दुकान से संपर्क कर अपनी ई केवाईसी पूरा कर लें अन्यथा अगले माह से उनकी राशन मिलना बंद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 8 लाख 8 हजार 955 राशन कार्डधारी है। जिसमें 32 लाख 56 हजार 712 लाभ को को राशन मिलता है। लेकिन 32 लाख 40 हजार 815 लाभुकों ने ही अपना आधार सीडिंग कराया है। शेष राशन से वंचित हो सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें