Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTorch Sports Competition Organized at Ram Pur Baghaha School

मशाल खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बगहा के राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर में मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न खेलों के लिए बच्चों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया विद्यालय स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक जाएगी। उद्घाटन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 26 April 2025 11:23 PM
share Share
Follow Us on
मशाल खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बगहा। मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर बगहा दो में हुआ। जिसमें विभिन्न तरह के खेलों में बच्चों का चयन किया गया। विद्यालय स्तर पर खेलने के बाद सीआरसी स्तर, प्रखंड स्तर , जिला स्तर फिर राज्य स्तर के लिए चयन किया जाना है। इसका उद्घाटन आगंतुक अतिथियों में जितेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य रमेश राम एवं विद्यालय प्रधान रजनीकांत तिवारी एवं सभी सहायक शिक्षकों के द्वारा किया गया। संचालन शिक्षक शैलेश कुमार पासवान ने किया। नोडल पदाधिकारी हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ-साथ बिपिन कुमार चौधरी, अभय सिंह, रौशन मिश्र, महेश्वर दुबे, संतोष कुमार, रमेश राम ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें