Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsRail Police Arrest Two Drug Traffickers with 10 2 kg Ganja at Narkatiaganj Junction
गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नरकटियागंज जंक्शन पर रेल पुलिस ने 10.2 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर साठी गांव के निवासी हैं। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों के कारण उन्हें हिरासत में...
Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 26 April 2025 09:57 PM

नरकटियागंज। रेल पुलिस ने नरकटियागंज जंक्शन से 10.2 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों तस्कर साठी थाना के साठी गांव के निवासी हैं। रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर मोहम्मद आमिर व सुभाष साहनी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नरकटियागंज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन के समय इन दोनों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। प्लेटफॉर्म पर तैनात रेल पुलिस के जवानों ने इन्हें हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।