गांजे के साथ 4 नेपाली गिरफ्तार
गौनाहा में पुलिस और एसएसबी ने मंगुराहा वन विभाग कार्यालय के पास छापेमारी की। इस दौरान 66.5 किलो गांजा बरामद हुआ और चार नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों की पहचान सुशांत तमांग, दशरथ मुक्तान,...

गौनाहा, एक संवाददाता। गौनाहा थाने की पुलिस और एसएसबी ने सोमवार की सुबह मंगुराहा वन विभाग कार्यालय के नजदीक छापेमारी की। इसमें 66.5 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से चार नेपाली तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि तस्करों पर एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तस्करों की पहचान नेपाल के हनुमान झूला वार्ड-9 के सुशांत तमांग (20), दशरथ मुक्तान (22), राम तमांग (30) और मदन कुमार मुक्ततान (40) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को नेपाल से गांजा की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में आने की सूचना मिली। पुलिस ने एसएसबी के साथ मिलकर टीम का गठन किया। इसके बाद सूचना के आधार पर मंगुराहा वनक्षेत्र कार्यालय के पास जाल बिछा दिया। इसी दौरान चार संदिग्ध लोग नेपाल की ओर से आते दिखाई दिये। पुलिस व एसएसबी जवानों ने उन्हें रोका तो भागने का प्रयास करने लगे। उसे खदेड़कर जवानों ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सुशांत तमांग, राम तमांग, दशरथ मुक्तान व मदन मुक्तान के पास से 66.5 किलो गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 66.5 लाख रुपये आंकी गई है।हाल के दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ी है। छापेमारी अभियान में एसआई वीरेंद्र पासवान, एएसआई आलोक कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।