साठी में16 किलो गांजा संग तीन तस्कर धराये
पुलिस ने शनिवार रात 10 बजे 16 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर दो बाइकों पर थे और भागने की कोशिश की। उनके पास से तीन मोबाइल भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक...

साठी, एक संवाददाता। पुलिस ने शनिवार रात 10 बजे 16 किलोग्राम गांजा समेत तीन तस्कर को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बाइक व तीन मोबाइल भी जब्त किये गये हैं। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान शनिवार की रात 10 बजे सूचना मिली कि सहोदरा थाना क्षेत्र से दो बाइक पर सवार तीन तस्कर काले रंग के बैग में गांजा लेकर नरकटियागंज के रास्ते चनपटिया जाने वाले हैं। वरीय पदाधिकारी से अवगत कराने के साथ ही साठी-नकरकटियागंज मार्ग में हरनहिया-बसवरिया गांव के बीच पुलिया के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नरकटियागंज की ओर से दो लाल रंग की बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे। उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। पीठ पर दोनों बाइकों पर सवार तस्करों के काले रंग के बैग बरामद किया गया। तस्कर भंगहा थाने के धूमाटाड़ का अली आजम व सिसवा ताजपुर का मुकेश शाह व भंगहा बाजार का अली देवान है। घटना की सूचना पर पहुंचे नरकटियागंज सीओ सुधांशु शेखर के समक्ष दोनों बैग की तलाशी से 16 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को पर एफआईआर दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ पीएसआई नितेश कुमार व पुलिस बल भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।