Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsNew Passenger Train Services Launched Between Narkatiaganj and Gaunaha

गौनाहा रेलखंड पर चलेगी दूसरी जोड़ी पैसेंजर ट्रेन

नरकटियागंज गौनाहा रेलखंड में एक जोड़ी और पैसेंजर ट्रेन का परिचालन 16 फरवरी से शुरू होगा। 05502 नंबर की स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज से 12.05 बजे चलेगी और 1 बजे गौनाहा पहुंचेगी। वहीं, 05501 पैसेंजर ट्रेन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 14 Feb 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
गौनाहा रेलखंड पर चलेगी दूसरी जोड़ी पैसेंजर ट्रेन

नरकटियागंज। नरकटियागंज गौनाहा रेलखंड में एक जोड़ी और पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की अनुमति मिली है। इसके मुताबिक 05502 नंबर की स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज से दोपहर 12.05 बजे खुलकर दोपहर 1 बजे गौनाहा पहुंचेगी। पुन: दोपहर 2 बजे 05501 पैसेंजर ट्रेन गौनाहा से प्रस्थान कर 3.10 बजे नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंचेगी। रेल प्रशासन द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि गोरखपुर कैंट से आने वाली 55096 पैसेंजर ट्रेन का विस्तार गौनाहा तक किया गया है। और गौनाहा से आने वाली पैसेंजर ट्रेन नरकटियागंज से 55039 ट्रेन बनकर बढ़नी जंक्शन के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का परिचालन आगामी 16 फरवरी से शुरू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें