दलितों के कुल देवता हैं आंबेडकर : गन्ना मंत्री
मझौलिया में भाजपा अनुसूचित जाति समूह द्वारा बाबा भीमराव आंबेडकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनन्दन पासवान ने कहा कि आजादी के बाद भी आंबेडकर को नोबेल पुरस्कार नहीं मिला।...
मझौलिया, एक प्रतिनिधि। रविवार को संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति समूह द्वारा किया गया। जिसमें बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विकास मंत्री कृष्णनन्दन पासवान और पशु एवं मत्स्य मंत्री रेणु देवी, चनपटिया विद्यायक उमाकांत सिंह समेत भाजपा के जिला स्तरीय नेता शामिल हुए। गन्ना उद्योग मंत्री ने कृष्णनन्दन पासवान ने कहा कि देश की आजादी के अर्से बाद भी आंबेडकर को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया। कांग्रेस की सरकार ने अपने ही परिवार के लोगों को सम्मानित किया। जबकि एनडीए की सरकार बनते ही बाबा साहब को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने का काम किया। उन्होंने दलितों को कुलदेवता की उपाधि से सम्मानित किया। पशु व मत्स्य मंत्री रेणु देवी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने उनकी मृत्यु होने के उपरांत भी उन्हें दफन करने के लिए पांच गज जमीन तक उपलब्ध नहीं कराई तो दिल्ली से मुंबई लाकर के भाजपा की सरकार ने यह काम किया। मौके पर जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, राहुल कुमार, सुशील जायसवाल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।