Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBettiah Municipal Corporation Begins Bidding Process for 12 Public Amenities Revenue Generation

निगम के दर्जनों सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू

बेतिया नगर निगम ने वर्ष 2025-26 के लिए 12 सैरातों के बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू की है। पहली बैठक 8 मार्च को निगम कार्यालय में होगी। न्यू बस स्टैंड के लिए 2,63,62,476 रुपए की सुरक्षित राशि निर्धारित...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 23 Feb 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
निगम के दर्जनों सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू

बेतिया, बेतिया कार्यालय। वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम के स्वामित्व वाले कुल दर्जनभर से अधिक सैरातों के बंदोबस्ती की प्रकिया शुरू कर दी गई है। लगभग सवा चार करोड़ राजस्व प्राप्ति वाले यथा बस स्टैंड, मालवाहक वाहनों से वसूली सहित कुल 10 सैरातों के बंदोबस्ती के लिए सशक्त समिति से समक्ष खुली बोली लगवाने के लिए पहली बैठक आठ मार्च को निगम कार्यालय परिसर में की जाएगी। उक्त बातें नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने कही। उन्होंने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा स्वीकृत बंदोबस्ती वाले सैरातों में पहला नंबर न्यू बस स्टैंड वाले बस पड़ाव का है। इसके लिए बोली लगाने के लिए सुरक्षित राशि 2,63,62,476 निर्धारित किया गया है। इस पर बोली लगाने वाले लोगों को 26,36,248 की जमानत राशि के साथ आवेदन करना होगा। वही दूसरे स्थान पर नगर निगम क्षेत्र में मालवाहक वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली के लिए बंदोबस्ती है। इस पर बोली लगाने के लिए 1,59,65,910 की सुरक्षित राशि नगर निगम बोर्ड के द्वारा निर्धारित की गई है। इसी प्रकार बस स्टैंड परिसर के कैंटीन की बंदोबस्ती के लिए 1,61,939 रुपए से बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। सागर पोखरा बोलेरो स्टैंड के लिए 41,577 और गुलाब बाग चिल्ड्रन पार्क के समीप बाइक और साइकिल स्टैंड के लिए 38,023 रुपए बोली लगाने के सुरक्षित राशि निर्धारित की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें