दो दिवसीय सूर्य राघव महोत्सव का होगा आयोजन
28 फरवरी और 1 मार्च को होगा आयोजनगत के बाद संबोधन होगा। सूर्य राघव महोत्सव में बॉलीवुड गायिका निशा पांडेय की प्रस्तुति होगी। लोक गायिका मानवी सिंह की भी प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2...

कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा नवीनगर प्रखंड के बड़ेम में सूर्य राघव महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी और 1 मार्च को किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 28 फरवरी को सूर्य राघव मंदिर, बड़ेम में पूजन कार्यक्रम के बाद होगी। इसके बाद कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। अतिथियों का स्वागत के बाद संबोधन होगा। सूर्य राघव महोत्सव में बॉलीवुड गायिका निशा पांडेय की प्रस्तुति होगी। लोक गायिका मानवी सिंह की भी प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच होगा। तीन बजे से विद्यालय के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली प्रतियोगिता होगी। शाम चार बजे क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। रंगोली एवं विजेता कलाकारों का सम्मान समारोह होगा। 1 मार्च को कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 10 बजे होगा। इसके बाद दानिका म्यूजिक के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। दिन में विद्यालय के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता होगी। मुख्य और क्षेत्रीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। शाम पांच बजे कार्यक्रम का समापन होगा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।