Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsSearch for Missing Man After Kumbh Snan in Bihar Family Worried

कुंभ नहाने गए वृद्ध एक सप्ताह से लापता, नहीं मिल रहा सुराग

अंबा, संवाद सूत्र।य ने बताया कि सारे लोग लौट आए पर वे नैनी स्टेशन से लापता हैं। एक सप्ताह गुजर गए। काफी खोजबीन भी की गई पर कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों के साथ स्नान कर सारे...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSun, 23 Feb 2025 10:12 PM
share Share
Follow Us on
कुंभ नहाने गए वृद्ध एक सप्ताह से लापता, नहीं मिल रहा सुराग

अंबा थाना क्षेत्र के बिराज बिगहा निवासी अजय पांडेय (60 वर्ष) गांव के ही लोगों के साथ पिछले रविवार को कुंभ स्नान करने गए थे। उनके भाई जयविंद पांडेय ने बताया कि सारे लोग लौट आए पर वे नैनी स्टेशन से लापता हैं। एक सप्ताह गुजर गए। काफी खोजबीन भी की गई पर कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों के साथ स्नान कर सारे लोग वापस लौट रहे थे। स्टेशन के कुछ पहले ही वे अपने समूह से भटक गए। लोगों ने उन्हें काफी खोजा और माइक से घोषणा भी कराई पर उनका कुछ पता नहीं चला। फिर सारे लोग यह सोचकर घर चले आए कि वे खुद चले आएंगे। जब कई दिनों तक नहीं पहुंचे तो लोगों की चिंता बढ़ने लगी। खोजबीन शुरू हुई पर कुछ पता नहीं चला। तकरीबन एक सप्ताह गुजर गए हैं पर अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके लापता होने से परिजन चिंतित हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें