महिला दिवस पर सम्मानित होंगी विशिष्ट महिलाएं पेज-4 बॉटम
मन की बात कार्यक्रम को भाजपा नेताओं ने सुना, 8 मार्च को होगा आयोजन की बात कार्यक्रम को सुना गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।...

औरंगाबाद नगर परिषद के वार्ड नंबर-19 के बूथ नंबर 161 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार महिला दिवस पर एक नई पहल होने वाली है जो नारी शक्ति को समर्पित होगी। मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम को देश की कुछ प्रेरणादायी महिलाओं को सौंपने जा रहा हूं। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं और खोज की हैं, उनकी बातों को जानेंगे। महिलाएं 8 मार्च को अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। कहा कि खेल में देश आगे बढ़ रहा है जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। रेड क्रॉस के अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों से प्रेरणा मिलती है और उर्जा का संचार होता है। कहा कि महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम किया है जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। नगर परिषद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, मनिंदर शर्मा, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रौशन कुमार, पार्षद सुशील कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद अरविंद शर्मा, बुलेटन, बिंदु, विवेक कुमार सिंह, राहुल कुमार, रवि अग्रवाल उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।