हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, गया जेल
मदनपुर पुलिस ने वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली जगलाल सिंह भोक्ता को लंगुराही पहाड़ से गिरफ्तार किया। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी नक्सल मुक्त अभियान के तहत की गई। जगलाल सिंह दो नक्सली...

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर पुलिस ने वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली जगलाल सिंह भोक्ता को उनके गढ़ लंगुराही पहाड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ-2 अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि नक्सल मुक्त अभियान के तहत एसपी के निर्देश पर पुलिस और एसटीएफ की विशेष जांच टीम ने छापेमारी की। उन्होंने कहा कि नक्सलियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुप्त जानकारी के आधार पर मदनपुर पुलिस ने छापेमारी कर जगलाल सिंह भोक्ता को धर दबोचा। वह मदनपुर थाना में दर्ज दो नक्सली कांडों में वांछित था। एसडीपीओ ने बताया कि इस गिरफ्तारी से नक्सलियों का मनोबल टूटेगा।
छापेमारी दल में कासमा थानाध्यक्ष, मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।