काराकाट सांसद को किया गया स्वागत
दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के नहर रोड स्थित ब्रजधाम कॉलोनी में काराकाट सांसद राजाराम सिंह का स्वागत किया गया। अधिवक्ता शशि भूषण सिंह के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत...

दाउदनगर के नहर रोड स्थित ब्रजधाम कॉलोनी में काराकाट सांसद राजाराम सिंह का स्वागत किया गया। अधिवक्ता शशि भूषण सिंह के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने जन समस्याओं से सांसद को अवगत कराते हुए कहा कि इस कॉलोनी का एक हिस्सा दाउदनगर नगर पर्षद क्षेत्र में आता है तो एक हिस्सा तरारी पंचायत के अंतर्गत आता है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, सड़क नहीं है। कच्ची सड़क से लोग आवागमन करते हैं। सांसद ने कहा कि भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद, राजद सांसद सुधाकर सिंह एवं कांग्रेस सांसद मनोज राम इंद्रपुरी जलाशय के निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने गए कि सोन नहरें दम तोड़ रही हैं।
उसका आधुनिकीकरण किया जाए। सालों भर पानी का इंतजाम करने के लिए इंद्रपुरी डैम बनाया जाए। बराज से काम नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं हुई और सिंचाई मंत्री से मिलने के लिए कहा गया। प्रधानमंत्री नहरी क्षेत्र में बिक्रमगंज में आए लेकिन इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। मौके पर रामकुमार यादव, मनोज सिंह, रामभवन सिंह, राम अयोध्या यादव, राजशेखर, रंजीत, डब्लू यादव, ऋतिक, मोती मयंक, आयुष, सोनू संतोष आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।