Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsIndian Government Budget 2024-25 Farmers to Benefit from KCC Loans Up to 5 Lakhs

केसीसी की सीमा बढ़ाने से हर साल 22 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

प्रत्येक वर्ष लगभग 21 से 22 हजार किसानों को मिलता है केसीसी का लाभ स स सस स स स स स स स स स स सस सस स सस स स स

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 1 Feb 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
केसीसी की सीमा बढ़ाने से हर साल 22 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

केंद्र सरकार के द्वारा शनिवार को आम बजट पेश किया गया, जिसमें किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत तीन से पांच लाख रुपए का लोन दिया जा सकेगा। ऐसे में जिले भर में 22 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष जिले भर में 22 हजार से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट का लाभ दिया जाता है। हालांकि लोन मिलने के बाद एनपीए होने वाले खातों की संख्या भी काफी है। जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के 22779 लोगों को केसीसी का लाभ दिया गया था। इसके तहत 187 करोड़ 87 लाख रुपए का वितरण केसीसी के रूप में किया गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 21603 लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ जिले भर में दिया गया था। इसके तहत 290 करोड़ 16 लाख 94 हजार रुपए जारी किए गए थे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि किसानों को 50 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। यदि खाता का संचालन सही तरीके से हो तो उसे रिन्युअल कर दिया जाता है। इसके लिए उन्हें मामूली ब्याज देना पड़ता है। दूसरी ओर प्रत्येक तीन साल पर इसका रिन्युअल होता है। जिले भर में हजारों किसान क्रेडिट कार्ड धारक हैं जो हर साल रिन्युअल करा लेते हैं। अभी तक औरंगाबाद जिले में 91502 किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण लोगों के बीच हो चुका है। इसके तहत 604 करोड़ 96 लाख रुपए का वितरण किसानों के बीच किया गया है। एक अनुमान के मुताबिक 50 प्रतिशत खाता एनपीए है। बैंक अधिकारियों की चिंता इससे संबंधित पैसों की रिकवरी की भी है। इस संबंध में एलडीएम आनंद वर्धन ने बताया कि केसीसी का इस्तेमाल किसान कर सकते हैं। इसमें मामूली ब्याज लिया जाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से केसीसी खातों को जोड़ने से बकाया राशि का भुगतान भी आसानी से हो सकता है। बैंक ने एक योजना शुरू की थी जिसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसान केसीसी का लाभ भी उठा सकते हैं। इसमें कुछ शर्ते पूर्व से तय हैं जिसमें की खाता का सही तरीके से संचालन करना जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें