Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsHindustani Awam Morcha Meeting in Aurangabad Tribute to Martyrs and Organizational Strengthening

प्रत्येक बूथ पर कमेटी का गठन करेगी हम पार्टी

औरंगाबाद में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की बैठक हुई, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विधायक ज्योति मांझी ने महिलाओं की भागीदारी की बात की। संगठन की समीक्षा के साथ सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 26 April 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
प्रत्येक बूथ पर कमेटी का गठन करेगी हम पार्टी

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की बैठक शनिवार को औरंगाबाद में हुई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। औरंगाबाद की संगठन प्रभारी बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी ने बैठक में भाग लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने की तथा संचालन जिला प्रवक्ता सूरज कुमार राय ने किया। संगठन की समीक्षा के साथ ही सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि पार्टी की जिला इकाई, प्रखंड इकाई तथा पंचायत इकाई का गठन हो गया है। हर बूथ पर अब बूथ कमेटी का गठन कर लेंगे। जिले में अभी तक 10 हजार सदस्य बनाए गए हैं। विधायक ज्योति मांझी ने कहा कि जिला इकाई, प्रखंड इकाई तथा पंचायत की इकाई में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करें। सभी लोगों ने संगठन की मजबूती हेतु सुझाव दिया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विकास मिश्रा, छात्र जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, वरीय नेता अजय भुइयां, प्रदेश सचिव संतोष गौतम, युवा प्रदेश सचिव नवनीत राय, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शशि देवी दानिका, सदर प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत भगत, विशंभर कुमार ऋषि, विनोद कुमार, जयकुमार दुबे, दुर्गेश गुप्ता, लालमोहन चौधरी, मिथिलेश राम, सिंटू, अंकित उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें