सरस्वती पूजा को लेकर देवी जागरण का आयोजन
फोटो-5 फरवरी एयूआर 20 म म म म म म म मम म म म म म म म म मम म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म मम म म

रफीगंज प्रखंड के प्रेम बिगहा गांव में युवा सरस्वती पुजा समिति द्वारा देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। उद्घाटन जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, सरपंच मनोज मेहता, कमल किशोर सिह, उप मुखिया नरेश कुमार, जदयू नेता सुधीर गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह एवं संचालन सचिव अभिषेक कुमार ने किया। रांची की जागरण मंडली के कलाकार राज निगम, जीतू भारती, खुश्बू गुप्ता, हेमा पाण्डेय आदि ने देवी गीतो की प्रस्तुती दी। रात भर श्रोताओ ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी जागरण की परंपरा बढ रही है। इससे भक्ति का माहौल बना रहा है। इस अवसर पर राजा सिह, नितेश कुमार, पुरूषोत्तम, प्रदीप सिह, अंकित, कृष सिह,अजय सिंह, दीपक सिह, अशोक सिंह, गूडू कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।