BJP Announces New Office Bearers and Committee in Dawoodnagar भाजपा शमशेर नगर मंडल की नई कमेटी घोषित, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBJP Announces New Office Bearers and Committee in Dawoodnagar

भाजपा शमशेर नगर मंडल की नई कमेटी घोषित

दाउदनगर में भारतीय जनता पार्टी की नई पदाधिकारी और कार्य समिति की घोषणा की गई। मंडल अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी दी। 16 पदाधिकारी और 45 सदस्यीय कार्य समिति में सभी जातियों और धर्मों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 14 May 2025 11:30 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा शमशेर नगर मंडल की नई कमेटी घोषित

दाउदनगर, संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी, शमशेर नगर मंडल की नई पदाधिकारी एवं कार्य समिति की घोषणा सोमवार को की गई। यह घोषणा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने पार्टी के जिला महामंत्री टैगोर, जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार वर्मा और वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश पांडेय की उपस्थिति में की। विमलावती देवी, मनु मिश्रा, शिव शंकर शर्मा, प्रिंस पाठक, श्याम सुंदर सिंह और पिंकी देवी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनूप मनोहर और रामबाबू प्रसाद को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। अखिलेश पासवान, नीतीश कुमार, चुलबुल देवी, रीता देवी, तिरुपति कुमार और प्रभात देवी को मंत्री नियुक्त किया गया है।

धर्मेंद्र ठाकुर को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नई कमेटी में कुल 16 पदाधिकारी और 45 सदस्यीय कार्य समिति शामिल की गई है। कार्य समिति में राजकुमार शर्मा, अश्वनी तिवारी, टैगोर, जगन्नाथ शर्मा, राम पुकार पांडेय, राकेश पांडेय सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार तिवारी ने कहा कि नई कमेटी पूरी तरह संतुलित है, जिसमें सभी जाति, समुदाय और धर्मों को प्रतिनिधित्व मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।