Hindi NewsBihar NewsAraria NewsWomen Dialogue Program in Araria Empowering Women and Raising Awareness

महिला संवाद कार्यक्रम में 88 हजार लोगों की जो चुकी भागीदारी

अररिया में राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया महिला संवाद कार्यक्रम जारी है। 18 संवाद रथ विभिन्न पंचायतों में योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। महिलाओं ने स्वास्थ्य, दिव्यांगों के इलाज और बिजली बिल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 1 May 2025 03:44 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद कार्यक्रम में 88 हजार लोगों की जो चुकी भागीदारी

अररिया, संवाददाता राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया महिला संवाद का कार्यक्रम जिले में भी जारी है। हर दिन 18 संवाद रथ सभी नौ प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। बुधवार को भी ये सिलसिला चला। जिला प्रशासन का कहना है कि जैसे जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है, लोगों, खास कर महिलाओं में जागरूकता भी बढ़ रही है। उनकी आकांक्षाएं भी बढ़ती जा रही हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वार दी गई जानकारी के मुताबिक महिलाओं का मानना है कि महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। नवजात के जन्म लेने के बाद जच्चा और बच्चा दोनों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।

महिलाओं की चिंता इस बात को लेकर सामने आई कि पंचायत और प्रखंड स्तर के अस्पतालों में सुविधा के अभाव के कारण जच्चा और नवजात दोनों को बहुत परेशानी होती है। उनकी देखभाल का समुचित प्रबंध हो तो बहुत अच्छा होगा। महिलाओं से संवाद और चर्चा के दौरान ये बात भी उभर कर सामने आई कि दिव्यांगों के इलाज के लिए अलग से व्यवस्था होने से अधिक सुविधा होगीहो। उन्हें अपना इलाज कराने में काफी मदद मिलेगी। अक्सर विशेष सुविधा के अभाव में दिव्यांगजनों को भी इलाज कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अनुमंडल एवं सदर अस्पताल भरोसे रहना पड़ता है। इसके अलावा कुछ महिलाओं ने बिजली बिल में कटौती की मांग की है। उनका कहना था कि बिजली बिल ज्यादा आने से उन्हें बिल चुकाने में परेशानी होती है। इसलिए उनके विद्युत बिल को कम से काम किया जाए। ताकि वे बिजली बिल का भुगतान आसानी से कर सकें। इसके साथ ही महिलाएं कई सामाजिक मुद्दों को सामने ला रही हैं। बताया गया कि महिला संवाद के तहत बुधवार को भी 18 संवाद वाहनों ने 36 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम को संपन्न किया। जिसके तहत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को एलइडी के माध्यम से सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी है। लघु फिल्म का प्रदर्शन किया। बताया गया कि अब तक इस कार्यक्रम में 88 हजार से अधिक लोग शामिल हुए हैं। इसका व्यापक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। महिला जागरुकता और सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू किया गया यह कार्यक्रम अपने मकसद में कामयाब होता दिख रहा है। लोगों में जागरुकता आ रही है। इस संवाद में अधिक संख्या में लोग शिरकत कर रहे हैं। अररिया फोटो:03 महिला संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से संबंधित लीफलेट दिखाती महिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें