Hindi NewsBihar NewsAraria NewsWoman Injured in Hit-and-Run Incident in Triveniganj

सुपौल: चार पहिया वाहन की ठोकर से अग्निशमन महिला कर्मचारी गंभीर, हायर सेंटर रेफर

त्रिवेणीगंज में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला पूजा कुमारी को दो बार ठोकर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पूजा मॉर्निंग वॉक से लौट रही थी। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 1 April 2025 04:53 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल: चार पहिया वाहन की ठोकर से अग्निशमन महिला कर्मचारी गंभीर, हायर सेंटर रेफर

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता नप क्षेत्र के एनएच 327 त्रिवेणीगंज-पिपरा मार्ग के ब्लॉक रोड के बैंक ऑफ इंडिया के मंगलवार की सुबह जदिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने सड़क मार्ग से गुजर रही एक महिला को पीछे से दो - दो बार ठोकर मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल महिला की पहचान त्रिवेणीगंज में पदस्थापित अग्निशमन फायर मैन 25 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है। घटना उस समय घटी जब महिला मॉर्निंग वॉक से अपने आवास को लौट रही थी। घटना सुबह लगभग छह बजे की बताई जाती है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल कर्मी को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर ने उसकी गंभीरता स्थिति को देखते हुए उसे मधेपुरा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। अग्निशमन चालक पवन कुमार ने बताया कि घायल महिला कर्मी समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी की निवासी है, जिसे कमर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। बताया कि ठोकर मारने के बाद दो पहिया चालक वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें