मारपीट मामले में सात लोगों पर केस
ग्यासपुर गांव के मो नजीर ने बच्चों के विवाद के चलते गांव के सात लोगों पर मारपीट, छिनतई और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इसमें आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित से चांदी और अन्य जेवरात छीन लिए और...

पलासी। प्रखंड के ग्यासपुर गांव के मो नजीर ने बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर गांव के ही सात लोगों पर मारपीट, छिनतई व अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज केस में मो मुबारक,मो फिरदौस,मो जाबीर,मो राजा,मो कुर्बान, बीबी मसो, बीबी दुलारी शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि बच्चे-बच्चे की बीच विवाद को लेकर उक्त लोगों ने गाली-गलौज करने लगा मना कर पर उनके साथ मारपीट करने लगा। साथ ही गले से दस भर चांदी सहित जेवरात छीन लिया। साथ ही घर के भीतर बक्शा में रखे 35 हजार रूपये भी ले लिया। घटना बीते 24 अप्रैल की है। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।