Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTwo Seriously Injured in Fight Over Dispute in Araria

अररिया: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी

अररिया के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर वार्ड संख्या दो में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में गोलू कुमार पासवान और झुनकी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 25 Feb 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी

अररिया। एक संवाददाता नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुरा उत्तर वार्ड संख्या दो में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर वार्ड संख्या दो निवासी गोलू कुमार पासवान और झुनकी कुमारी बताया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें