सड़क दुर्घटना में तीन घायल
पलासी के विभिन्न गांवों में सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पलासी सीएचसी में भर्ती किया गया। चिकित्सक ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 1 May 2025 03:25 AM

पलासी (ए.सं)। प्रखंड के अलग अलग गांव के सड़क मार्गो पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में बलुआ का दिलीप मंडल, लोखड़ा सलोचना देवी व मोहनिया गांव के मोहम्मद बसीर शामिल हैं। सभी घायलों को पलासी सीएचसी में भर्ती किया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक परवेज हयात ने बताया कि इलाज के बाद सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।