अररिया में धूमधाम से मनेगा रेणु महोत्सव, तैयारियां जारी
जिला प्रशासन ने रेणु महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और बिहार दिवस के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम अनिल कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। रेणु महोत्सव चार मार्च को,...

रेणु महोत्सव के अलावा महिला दिवस व बिहार दिवस की तैयारी की भी डीएम ने की समीक्षा चार मार्च को रेणु महोत्सव, आठ को महिला और 22 को बिहार दिवस
अररिया, संवाददाता
जिला प्रशासन रेणु महोत्सव, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस और बिहार दिवस के आयोजन की तैयारी में जुट गया है। इसी को लेकर डीएम अनिल कुमार ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक डीएम के कार्यालय कक्ष में हुई। सनद रहे कि आंचलिक कथाशिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के जन्म दिवस चार मार्च को जिले में रेणु महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जबकि आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और 22 मार्च को बिहार दिवस का आयोजन होना है। बताया गया कि बैठक तीनों महोत्सव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया गया कि डीएम ने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को कार्यक्रम की रूप रेखा सहित सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी विभागों के पदाधिकारियों भी कई आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज शैलजा पांडेय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोजी कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार, प्रो बासुकी नाथ झा आदि के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।