लोजपा (आर) आईटी सेल की समीक्षा बैठक में संगठन का किया गया विस्तार
फारबिसगंज, एक संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान

फारबिसगंज, एक संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान की अध्यक्षता एवं संचालन व उपाध्यक्ष आकाश राज की अगुवाई में रविवार को स्थानीय कालेज चौक के समीप आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के मेन सेल के जिला महासचिव आदित्य झा के दिशा निर्देश पर सदस्यता अभियान को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी क्रियाशील सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला महासचिव आदित्य झा,अनुसूचित जनजाति के प्रदेश महासचिव प्रकाश पासवान, एससी-एसटी के जिलाध्यक्ष सुधीर पासवान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रोशन जहां, जिला उपाध्यक्ष नीरज यादव, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष आकाश राज, आईटी सेल के जिला महासचिव सूरज कुमार मंडल,प्रखंड अध्यक्ष बबलू पासवान, नव मनोनीत जिला सचिव मो. जासीम, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपक पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में आईटी सेल का विस्तार किया गया,जिसमें राजू कामत, अभिषेक शाह,कुंदन कुमार राय, करण कुमार सिंह,रवि कुमार मंडल,ओम प्रकाश मंडल को नया दायित्व दिया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर कर स्वागत किया गया एवं पार्टी को सबल और अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का आह्वान किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।