Hindi NewsBihar NewsAraria NewsGrand Shri Ram Procession Celebrates Cultural Unity in Kursakanta

सुदरनाथ धाम सुंदरी से निकली भव्य श्री राम शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु

कुर्साकांटा में सुंदर नाथ धाम से श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, शिव, पार्वती और महाकाल की झांकी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही थी। यात्रा में जय श्री राम और...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 27 April 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
सुदरनाथ धाम सुंदरी से निकली भव्य श्री राम शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु

राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान, शिव पार्वती व महाकाल अघोरी झांकी रहा आकर्षण का केन्द्र एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्री राम, जय हनुमान का जयघोष से माहौल भक्तिमय

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि

ऐतिहासिक मंदिर सुंदर नाथ धाम सुंदरी से शनिवार को भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गयी। पूजा-अर्चना के बाद शिव मंदिर से निकली राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान, शिव पार्वती व महाकाल अघोरी झांकी मुख्य सड़क होते हुए सुंदरी चौक पहुंची। यहां से चैता, रजोला होते हुए पुन: शिव मंदिर पहुंची। कार्यक्रम के समापन के बाद महाप्रसाद वितरित की गई। शोभा यात्रा के दौरान एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्री राम, जय हनुमान आदि के नारे से गुंजायमान होता रहा। रास्ते में जगह जगह अधोर नृत्य आकर्षक का केन्द्र बना रहा। शोभा यात्रा को देखने के लिए लोग अपने अपने घरों के छतों व दरवाजे पर जमे रहे। खास बात यह कि श्रीराम शोभा यात्रा में आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल विशेष रुप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्रीराम शोभा यात्रा आपसी सौहार्द, समन्वय, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता का संदेश देता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सख्ंया में पुलिस बल, एसएसबी आदि जवान साथ चल रहे थे। फीता काटने के बाद श्री राम शोभा यात्रा निकला। शोभा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व प्रमुख सुशील सिंह, राजा मिश्रा, मनोज भगत, संजय दास, किशोर सिंह, नयन भगत, महेश साह, पवन साह, जय प्रकाश सिंह, शिकेस पासवान, मनोज केसरी, नवीन भगत, दवेन्द्र शर्मा, निर्मल गिरी, शंकर मंडल, सिंटू साह, रितेश राणा, भानू सिंह, प्रकाश सिंह, नवीन भगत, अजय साह, संजय शर्मा, सुभाष भारती, मनोज केसरी, अजय साह, अजीत भगोत, पंटिू भगत आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें