Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCelebration of Lord Baden-Powell s Birth Anniversary by Scouts and Guides in Bihar

चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया स्काउट गाइड के संस्थापक की जयंती

वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर विस्तृत रूप से डाला प्रकाश फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार राज्य

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 24 Feb 2025 02:38 AM
share Share
Follow Us on
चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया स्काउट गाइड के संस्थापक की जयंती

वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर विस्तृत रूप से डाला प्रकाश फारबिसगंज, एक संवाददाता।

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के बैनर तले रविवार को स्थानीय प्लस-टू ली अकादमी अवस्थित भारत स्काउट और गाइड के अनुमंडल मुख्यालय कार्यालय परिसर में स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ बेडेन पावेल का जन्मदिवस एवं उनकी पत्नी सेंट क्लेर सोंग्स का जन्म दिवस बड़े ही उल्लास के साथ स्काउट गाइड ने मनाया। इस मौके पर उपस्थित स्काउट गाइड एवं अधिकारियों ने सर्वप्रथम बेडेन पावेल और उनकी पत्नी तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया, तत्पश्चात स्काउट मास्टर प्रेम कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त स्काउट, अररिया सह संयुक्त राज्य सचिव बिहार राज्य के निर्देशानुसार आयोजित की गई हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बेडेन पावेल का जन्म 22 फरवरी 1857 ई. को एवं उनकी पत्नी का जन्म 22 फरवरी 1889 ई. को हुआ था। इस लिए पूरे विश्व में इस दिवस को चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

स्काउट मास्टर मो. शाहिद आलम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे उनके विचार एवं आदर्श पर चलने और जीवन चरित्र से काफी कुछ सीख लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सीनियर स्काउट मो.सब्दूल, स्काउट अंश कुमार, विशाल कुमार, सुफियान, आदित्य, विशेष के साथ गाइड साक्षी कुमारी, सिमरन कुमारी, गीता कुमारी, ज्योति कुमारी, कुसुम कुमारी, प्रियंका कुमारी, माही पांडे के साथ दर्जनों की संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें