बथनाहा पुलिस ने लोगों को किया जागरूक
बथनाहा पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में, पुलिस ने विभिन्न गांवों, मोहल्लों और सड़कों पर भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। यह अभियान लोगों को नशे के खिलाफ...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 24 Feb 2025 02:54 AM

बथनाहा, एक संवाददाता बथनाहा पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गली मोहल्ला सड़कों व सामूहिक स्थलों का भ्रमण कर नशा मुक्ति अभियान चलाया। यह अभियान थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव मोहल्ला, गली ,सड़क आदि जगहों पर भ्रमण कर लोगों को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।