Hindi NewsBihar NewsAra NewsVasant Panchami Festival Celebrated with Art Culture and Youth Recognition in Bhojpur

वसंत पंचमी महोत्सव : कला, संस्कृति और प्रतिभा का भव्य समागम

-कलाकारों ने सरस्वती वंदना, चैती गायन, होली नृत्य और होली संगीत की प्रस्तुति कर मन मोहा प्रतिभागियों को कला

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 22 Feb 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
वसंत पंचमी महोत्सव : कला, संस्कृति और प्रतिभा का भव्य समागम

-कलाकारों ने सरस्वती वंदना, चैती गायन, होली नृत्य और होली संगीत की प्रस्तुति कर मन मोहा -जिले में पहली बार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्कूली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से वसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन नागरी प्रचारिणी सभागार में शनिवार को आयोजित किया गया। इस दौरान कला, संस्कृति और प्रतिभा का भव्य समागम दिखा। कलाकारों ने सरस्वती वंदना, चैती गायन, होली नृत्य और होली संगीत की प्रस्तुति कर दर्शकों का खूब मन मोहा। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से दीप जलाकर किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की बालिकाओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर कला संस्कृति पदाधिकारी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र की उत्कृष्ट कलाकृति को जिला पदाधिकारी को भेंट कर सम्मानित किया। डीएम ने इस मौके पर वसंत पंचमी महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे सांस्कृतिक विरासत और कला प्रेम का प्रतीक बताया। महोत्सव के अंतर्गत गुरु नानक अभ्यासरत मध्य विद्यालय, मौला बाग में आयोजित चित्रकारिता एवं रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी अद्भुत रचनात्मकता का परिचय दिया। चित्रकारिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्सव राज (मॉडल स्कूल), द्वितीय स्थान अनन्या (जिला स्कूल) और तृतीय स्थान अंकिता कुमारी (सर्वोदय 2 विद्यालय) ने प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा कुमारी ( पल्स टू विद्यालय, कहथू मसूरी), द्वितीय स्थान ममता कुमारी (पल्स टू विद्यालय, धमार) और तृतीय स्थान खुशी कुमारी (पल्स टू उच्च विद्यालय, अरैला) ने हासिल किया। प्रतिभागियों को कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। वसंत पंचमी महोत्सव की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और युवा प्रतिभाओं को संजोने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना। इस अवसर पर जिला भूअर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता आसमा खातून, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी समेत कई मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें