Hindi NewsBihar NewsAra NewsPolice Post Notice at Home of Wanted Suspect in Shooting Case

गोलीकांड मामले में फरार वांछित के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

नवादा थाने की पुलिस ने सरथुआ गांव निवासी रॉकी कुमार के घर इश्तेहार चस्पा किया। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। रॉकी कुमार पर 12 मई 2024 को हुए गोलीकांड में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 23 Feb 2025 08:38 PM
share Share
Follow Us on
गोलीकांड मामले में फरार वांछित के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

आरा। नवादा थाने की पुलिस की ओर से गोलीकांड में वांछित के घर इश्तेहार चस्पा किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी रॉकी कुमार के घर रविवार को इश्तेहार चश्पाया है। दारोगा सह अनिल कुमार राय के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल की ओर से इश्तेहार की कार्रवाई की गयी। इसके बाद भी आरोपित की ओर से सरेंडर नहीं किया जायेगा, तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार 12 मई 2024 को नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर बैंक कॉलोनी में रिटायर प्रिंसिपल सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र उत्कर्ष आनंद को अपराधियों की ओर से गोली मारी गई थी। उस मामले में नारायणपुर थाना क्षेत्र के सितुहारी गांव के गजेंद्र कुमार उर्फ अविनाश और दो अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस आधार पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त गजेंद्र कुमार उर्फ अविनाश और उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसंधान में गोली कांड में रॉकी कुमार नाम लाया था। उसी समय से रॉकी कुमार वांछित चल रहा था। ...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें