Hindi NewsBihar NewsAra NewsLand Dispute Leads to Violence in Bihar Police Arrest Two

मारपीट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

बिहिया के उतरदाहां गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने सुमेश्वर यादव और उनके पुत्र अभय कुमार को गिरफ्तार किया। इस घटना में तीन पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए,...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 26 April 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
मारपीट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

बिहिया। तियर थाना क्षेत्र के उतरदाहां गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के उतरदाहां गांव निवासी सुमेश्वर यादव और उनके पुत्र अभय कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के संतोष यादव, नीतीश यादव और फागु यादव के अलावा एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी, जिनका आरा में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है‌।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें