Hindi NewsBihar NewsAra NewsInauguration of Torch Games at Jagdishpur School by Mukhiya Priyanka Devi
विद्यालय स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता शुरू
जगदीशपुर। निज संवाददाता मुखिया प्रियंका देवी ने किया। छात्राओं ने स्वागत गान किया। पांच तरह के इवेंट कराये गये
Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 26 April 2025 07:40 PM

जगदीशपुर। निज संवाददाता प्रखंड के श्री म.म.दास जी प्लस टू उच्च विद्यालय बरनांव में मशाल खेल का शुभारंभ मुखिया प्रियंका देवी ने किया। छात्राओं ने स्वागत गान किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पांच तरह के इवेंट कराये गये। 60 मीटर बालिका दौड़ अंडर 14, 100 मीटर बालिका दौड़ अंडर 16, 60 मीटर बालक दौड़ अंडर 14, 60मीटर अंडर 16 सहित कई तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं की गईं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दीपक पाल, प्रभारी एचएम हरेंद्र सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, दामोदर कुमार, अशोक कुमार, पंकज कुमार, वीरेन्द्र राम सहित अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।