बहरी महादेव धाम परिसर के तालाब में मर रहीं मछलियां
ज त तस ज ज जात त तसततत म सतत त त तसतत त ततसतत त त त त त

पीरो, संवाद सूत्र। लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के चौथे दिन अर्घ्य के बाद बहरी महादेव धाम स्थित तालाब में मछलियों का मरना शुरू हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे लहराबाद निवासी जाप के प्रदेश सचिव संजय यादव ने मछलियों के मरने के लिये पीरो नगर परिषद् को जिम्मेवार ठहराया है। एसडीओ अनिल कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी राजू रंजन से तालाब की सफाई की मांग की गयी है। मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय ने कहा है कि मछलियों के बचाव को लेकर जल्द ही एक्शन लेने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है। जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने भी मछलियों की मरने की घटना को चिंताजनक बताया है और कहा है कि जैविक तरीके से तालाब की सफाई नहीं होने के चलते मछलियां मर रही हैं। अर्घ्य देने के लिए तालाब की सफाई के दौरान दवाएं डाली गयीं अथवा काफी लोगों के तालाब में स्नान करने और अर्घ्य देने के चलते तालाब के पानी में ऑक्सीजन कम होने से मछलियों के मरने की घटना हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।