Bihar University Employee Federation Appoints Shashi Ranjan as Coordinator for Employee Issues कर्मचारी संघ का संयोजक बनाये गये शशि रंजन, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsBihar University Employee Federation Appoints Shashi Ranjan as Coordinator for Employee Issues

कर्मचारी संघ का संयोजक बनाये गये शशि रंजन

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने शशि रंजन को संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विभिन्न कारणों से त्याग पत्र देने वाले प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष और मंत्री के बाद की गई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 27 April 2025 08:38 PM
share Share
Follow Us on
कर्मचारी संघ का संयोजक बनाये गये शशि रंजन

आरा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के वीर कुंवर सिंह विवि प्रक्षेत्र का संयोजक रोहतास महिला कॉलेज सासाराम के कर्मचारी शशि रंजन को बनाया गया है। महासंघ के महामंत्री ब्रजकिशोर ने पत्र जारी कर कहा है कि प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रक्षेत्रीय मंत्री के विभिन्न कारणों से त्याग पत्र दिए जाने के बाद अगले चुनाव और महाधिवेशन तक के लिए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर शशि रंजन को संयोजक नियुक्त किया गया है। महासंघ ने संयोजक को कर्मचारियों की समस्याओं के लिए अधिकृत किया है। बधाई देने वालों में रमेश राय, अनिल कुमार, अभिषेक, पंकज, सत्येंद्र, अनिल झा, विकास सिंह, जय वीर सिंह आदि शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।