Hindi NewsBihar NewsAra NewsAnup Maurya Appointed as President of Veer Kunwar Singh University by Student RJD

छात्र राजद के वीर कुंवर सिंह विवि अध्यक्ष बने अनुप मौर्या

आरा में छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने अनुप मौर्या को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस निर्णय से छात्र राजद के कार्यकर्ताओं में खुशी है और उन्हें उम्मीद है कि इससे संगठन को...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 12 Feb 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
छात्र राजद के वीर कुंवर सिंह विवि अध्यक्ष बने अनुप मौर्या

आरा।निज प्रतिनिधि छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने छात्र राजद नेता अनुप मौर्या को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पर छात्र राजद से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी है कि इनके मनोनयन से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। साथ ही यह निर्णय विधानसभा चुनाव में काफी मददगार साबित होगा। वहीं छात्र नेता अनुप मौर्या ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस तरह भरोसा जताते हुए जिम्मेदारी दी है, उसे हर संभव निभाने का प्रयास करूंगा। अनुप मौर्या ने मनोनयन पर नेता विपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व छात्र राजद प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव के प्रति आभार जताया है। बधाई देने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, पूर्व विधानपार्षद सदस्य लालदास राय, पूर्व विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम, पूर्व विधायक अरुण यादव, विधायक किरण देवी, विधायक रामविशुन सिंह लोहिया, विधायक राहुल तिवारी, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, रामबाबू पासवान, युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र राम, जिप अध्यक्ष आशा देवी, जिप उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह, जिलापार्षद सदस्य भीम यादव,आरती देवी, सोनू रजक, धनंजय यादव, जिप्सा आनंद, हरिफन यादव, वरिष्ठ नेता महेश यादव, छात्र नेता गांगुली यादव, तेजू त्यागी ,बिट्टू यादव, उत्तम यादव, विनोद चंद्रवंशी, रजनीश यादव, सोनू राय, चल्लू यादव, गुड्डू यादव, मुन्ना राज, भोला महतो, जगदीश कुशवाहा, शिवकुमार शर्मा समेत अन्य शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें