Dussehra 2024: पटना में जलेगा 80 फीट का रावण, उड़ते हुए हनुमान की होगी एंट्री, ईको फ्रेंडली पटाखों से लंका दहन
पटना के गांधी मैदान में आज दशहरा के दिन रावण दहन होगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस साल रावण की ऊंचाई 80 फीट, कुंभकर्ण की 75 फीट और मेघनाद की 70 की फीट होगी। गांधी मैदान में रामभक्त हनुमान का प्रवेश उड़ते हुए कराया जाएगा।

पटना के गांधी मैदान में दशहरा यानि आज 12 अक्टूबर को रावण वध होगा। जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस बार का रावण दहन कई मायने में अलग होने वाला है। रामलीला के संयोजक प्रिंस कुमार राजू ने बताया कि पिछले बार की तुलना में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद पांच फीट लंबे हो गए हैं। इस वर्ष रावण की ऊंचाई 80 फीट, कुंभकर्ण की 75 फीट और मेघनाद की 70 की फीट होगी। गांधी मैदान में रामभक्त हनुमान का प्रवेश उड़ते हुए कराया जाएगा। इससे पहले बजरंगबली नगर भ्रमण करेंगे
रामलीला के सह संयोजक आशु गुप्ता ने बताया कि मां सीता को ढूंढ़ने के लिए हनुमान पटना की सड़कों पर निकलेंगे, फिर नगर भ्रमण से लौटकर वापस नागाबाबा ठाकुरबाड़ी पहुंचेंगे। ठाकुरबाड़ी से लंका दहन और रावण वध के लिए भगवान श्रीराम की सेना की शोभायात्रा निकलने के पहले सुंदरकांड का पाठ करेगी। गांधी मैदान में श्रीराम की सेना अशोक वाटिका से माता सीता को मुक्त कराकर लंका दहन करेंगे।इसके लिए नागा बाबा ठाकुरबाड़ी से राम की सेना निकलेगी। गांधी मैदान में अशोक वाटिका तैयार की गयी है।

|#+|
दशहरा कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विजय चौधरी, कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद आदि को आमंत्रित किया गया है। इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव को आमंत्रण नहीं भेजा गया है।
ट्रस्ट के चेयरमैन कमल नोपानी ने अपील की कि रावण वध देखने बड़ी संख्या में छोटे बच्चे परिवार के साथ आते हैं। छोटे बच्चों की जेब में उनका नाम, उनके पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर जरूर लिखकर रख दें। जिससे गुम हुए बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलाया जा सके। रावण वध के बाद गांधी मैदान में 15 मिनट तक ईको फ्रेंडली पटाखा फोड़ा जाएगा।