खुशखबरी! घट गया इस 7-सीटर कार का वेटिंग, अब सिर्फ इतने दिन में मिल जाएगी डिलीवरी; फटाफट यहां चेक करें डिटेल्स
जो लोग महिंद्रा की XUV700 खरीदना चाहते हैं, उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि महिंद्रा XUV700 का वेटिंग पीरियड काफी घट गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

अगर आप महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। पहले जहां इस SUV का वेटिंग पीरियड दो महीने तक था, वहीं कंपनी ने अब इसे घटाकर 1 महीने कर दिया है। खासकर महिंद्रा XUV700 AX7 और AX7 L वैरिएंट के लिए यह राहत भरी खबर है। आइए जरा विस्तार से महिंद्रा XUV700 की वेटिंग डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 14.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.82 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
वेरिएंट के हिसाब से XUV700 का वेटिंग
महिंद्रा ने XUV700 के कुछ वैरिएंट्स पर वेटिंग पीरियड को कम करने का फैसला किया है, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंदीदा SUV जल्दी मिल सके। हालांकि, कुछ वैरिएंट जैसे ESP, 6-सीटर कॉन्फिगरेशन और डुअल-टोन पेंट ऑप्शन में अभी भी स्पष्ट वेटिंग पीरियड नहीं बताया गया है।
XUV700 के इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन
महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) को 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में पेश किया जाता है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। खास बात यह है कि AWD (ऑल व्हील ड्राइव) ऑप्शन सिर्फ डीजल वैरिएंट में उपलब्ध है।
XUV700 की कीमत और मुकाबला
महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) की कीमत 13.99 लाख रुपये से 25.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह SUV बाजार में टाटा हैरियर (Tata Harrier), टाटा सफारी (Tata Safari), MG हेक्टर (MG Hector), हेक्टर प्लस (Hector Plus) और हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) को कड़ी टक्कर देती है।
डिलीवरी टाइम की पूरी जानकारी कैसे पाएं?
अगर आप XUV700 का कोई खास वैरिएंट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप से संपर्क करें। वहां से आपको सटीक वेटिंग पीरियड और डिलीवरी टाइम की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।