भारत में होगी वियतनामी कंपनी की एंट्री; अपनी इलेक्ट्रिक कारों से देगी टाटा, महिंद्रा, हुंडई को टक्कर
- वियतनामी की इलेक्ट्रिक व्हीलक मैन्युफैक्चर कंपनी विन्फास्ट (Vinfast) भारतीय बाजार में अपनी एंट्री के लिए तैयार हो चुकी है। ये कंपनी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 के साथ ऑफिशियली अपनी शुरुआत करेगी।

वियतनामी की इलेक्ट्रिक व्हीलक मैन्युफैक्चर कंपनी विन्फास्ट (Vinfast) भारतीय बाजार में अपनी एंट्री के लिए तैयार हो चुकी है। ये कंपनी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 के साथ ऑफिशियली अपनी शुरुआत करेगी। इसने फरवरी में चेन्नई के बाहर नई फेसिलिटी के कंस्ट्रक्शन की घोषणा की थी। यहां तक कि इसका शिलान्यास भी किया था। अब यह अपकमिंग मोटर शो में अपने प्रोडक्ट की लाइनअप को पेश करने के लिए तैयार है।
ऑटोमेकर से VF e34 से लेकर अपने प्रमुख Vf7 SUV तक व्हीकल की पूरी रेंज पेश करने की उम्मीद है। यह उम्मीद की जा रही है कि यह अपने शोरूम और सेल्स स्कीम की घोषणा भी करेगा, जिसका संचालन कैलेंडर वर्ष 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। BYD की तरह, इसका पूरा लाइनअप इलेक्ट्रिक है। यह भारत में अपनी दुकान खोलने वाला दूसरा ऑल-इलेक्ट्रिक निर्माता होगा।
17 लाख रुपए से ऊपर की कीमत वाले ईवी सेगमेंट के अगले दो सालों में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। विन्फास्ट इस उछाल का लाभ उठाने वालों में से एक होगा। VF e34 उसका पहला मॉडल होगा। इसका मुकाबला मारुति ई विटारा, हुंडई क्रेटा ईवी, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई6, टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी, होंडा एलिवेट बेस्ड ईवी और स्कोडा कुशाक ईवी जैसी कारों से होगा।
इवेंट में ये कार कंपनियां हो रहीं शामिल
इस ऑटो इवेंट में जो कंपनियां शामिल होने वाली हैं उनकी लिस्ट की बात करें तो इसमें टोयोटा, मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, टाटा मोटर्स, स्कोडा और वोक्सवैगन, इसुजु, किआ और JSW MG मोटर इंडिया के नामों की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और BMW जैसे लग्जरी कार ब्रांड ने भी इसमें शामिल होने की पुष्टि कर दी है। दूसरी तरफ, वियतनामी EV-ओनली ब्रांड विनफास्ट भी इस इवेंट का हिस्सा बनेगा। कंपनी इस इवेंट के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करने की योजना बना रहा है। कंपनी अपनी लाइनअप को इवेंट में पेश करेगा। वहीं, चीनी ऑल-ईवी ब्रांड BYD भी अपनी कारों और SUV को पेश करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।