Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Fortuner Rs 1 Lakh Discounts In February 2025

₹1 लाख के डिस्काउंट के बाद इतनी रह गई टोयोटा की इस SUV की कीमत, फटाफट चेक कर ऑफर

  • देश के फुल साइज SUV सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर का दबदबा सालों से कायम है। कंपनी इसकी सेल्स में इजाफा करने के लिए इस महीने तगड़ा डिस्काउंट भी दे रही है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 Feb 2025 04:12 PM
share Share
Follow Us on
₹1 लाख के डिस्काउंट के बाद इतनी रह गई टोयोटा की इस SUV की कीमत, फटाफट चेक कर ऑफर

देश के फुल साइज SUV सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर का दबदबा सालों से कायम है। कंपनी इसकी सेल्स में इजाफा करने के लिए इस महीने तगड़ा डिस्काउंट भी दे रही है। दरअसल, आप इस SUV को इस महीने खरीदते हैं तब आपको 1 लाख रुपए तक का फायदा मिल जाएगा। कंपनी इस कार पर 30 हजार का कैश डिस्काउंट, 55 हजार रुपए की एक्सेसरीज, 50 हजार का एक्सचेंज बोनस और 50 हजार रुपए का लॉयल्टी बोनस दे रही है। इस तरह, कंडीशन के हिसाब से इस कार पर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। बता दें कि फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम कीमत वैरिएंट के हिसाब से 33.78 लाख से 51.94 लाख रुपए तक है।

फॉर्च्यूनर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फॉर्च्यूनर GR-S लेजेंडर पर बेस्ड मॉडल है। फॉर्च्यूनर के रेगुलर मॉडल की तुलना में इसका लुक काफी अलग है। इसमें नए एयर डैम, फ्रंट एंड पर नए फॉग लैंप क्लस्टर के साथ एक नए डिजाइन के बंपर मिलते हैं। SUV में जगह-जगह GR की बैजिंग देखने को मिलती है। जैसे SUV की फ्रंट ग्रिल, इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्पीडोमीटर, स्टार्ट/स्टॉप बटन, सीट्स, बैक कई जगह पर GR की झलक दिखाई देती है। डार्क फिनिश के साथ इसके डुअल-टोन अलॉय व्हील्स लीजेंडर जैसे ही दिखते हैं। GR-S वैरिएंट GR लोगो वाले रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ आती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Fortuner Legender

Toyota Fortuner Legender

₹ 44.11 - 48.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.78 - 51.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C5 Aircross

Citroen C5 Aircross

₹ 39.99 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Majestor

MG Majestor

₹ 40 - 45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Gloster

MG Gloster

₹ 38.8 - 43.87 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X1

BMW X1

₹ 49.5 - 52.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:कंपनी ने ₹18000 सस्ती कर दी ये मोटरसाइकिल, नई कीमतें तुरंत कर दी लागू

फॉर्च्यूनर GR-S के टॉप-एंड वैरिएंट के सस्पेंशन सेटअप को रीट्यून किया गया है। हालांकि, इसमें वही 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 3,000 - 3,400 rpm पर 201 bhp की पीक पावर और 1,600 - 2,800 rpm के बीच 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। फॉर्च्यूनर GR स्पोर्ट वैरिएंट को फोर व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम के साथ पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें:अब टाटा कर्व कूप SUV में ग्राहकों को मिलेंगे 7 कलर ऑप्शन, कंपनी ने ये नया कलर जो

ब्लैक लेदर सीट्स के साथ इंटीरियर स्पोर्टियर दिखता है और रेड स्टिचिंग के साथ अपहोलस्ट्री दी है। हेडरेस्ट और स्टीयरिंग व्हील में GR लोगो दिया गया है। इसके सेंटर कंसोल और इंस्ट्रूमेंट पैनल में अलग-अलग ट्रिम फिनिश है। फॉर्च्यूनर GR स्पोर्ट की स्टैंडर्ड फीचर लिस्ट में जेस्चर-कंट्रोल वाले टेलगेट, लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, JBL ऑडियो सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक, स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, 7 एयरबैग और बहुत कुछ शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें