Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 5 highlights of Honda Activa e electric scooter

इलेक्ट्रिक होंडा एक्टिवा की वो 5 बातें, जो इसे भीड़ से बनाती हैं सबसे अलग; फटाफट यहां जानें इसकी खासियत

इलेक्ट्रिक होंडा एक्टिवा मार्केट में लॉन्च हो गई है। इसकी डिजाइन काफी बेहतरीन है। आइए इसकी वो 5 बातें जानते हैं, जो इस ईवी को असल में सबसे अलग बनाते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 Jan 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
इलेक्ट्रिक होंडा एक्टिवा की वो 5 बातें, जो इसे भीड़ से बनाती हैं सबसे अलग; फटाफट यहां जानें इसकी खासियत

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच होंडा एक्टिवा ई (Honda Activa e) ने धमाकेदार एंट्री कर ली है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। जापानी निर्माता होंडा ने इसे दो वैरिएंट्स में पेश किया है। आइए इसके 5 प्रमुख प्वाइंट्स जानते हैं, जो इसे सबसे खास बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:फरवरी से बढ़ेगी डिजायर और होंडा की कीमत, जानिए कौन सी होगी ज्यादा महंगी?

1. सिंपल और आकर्षक डिजाइन

होंडा एक्टिवा ई: का डिजाइन काफी शानदार है। इसके फ्रंट एप्रन पर LED हेडलाइट और हैंडलबार काउल पर LED DRLs इसे स्टाइलिश लुक मिलता है। साइड पैनल पर हल्की सिल्वर एक्सेंट और फ्लश-फिटिंग पिलियन फुटरेस्ट इसे प्रीमियम फील देते हैं। इसके पीछे का हिस्सा भी शानदार है, जहां एक डार्क स्मोक इफेक्ट के साथ LED टेललाइट दी गई है।

यह 5 खूबसूरत कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, मैट फॉगी सिल्वर मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।

2. स्वैपेबल बैटरियां

स्कूटर की खासियत इसकी 1.5 kWh की दो स्वैपेबल बैटरियां हैं, जो मिलकर 3kWh की क्षमता देती हैं। होंडा का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 102 किमी. की रेंज ऑफर करती है।हालांकि, बैटरियों को घर पर चार्ज करने का विकल्प नहीं है। राइडर्स को बैटरी चार्जिंग के लिए होंडा के बैटरी स्वैपिंग स्टेशन्स का उपयोग करना होगा। फिलहाल, बेंगलुरु में 84 स्टेशन उपलब्ध हैं और जल्द ही इन्हें मुंबई और दिल्ली में भी स्थापित किया जाएगा।

3. TFT डिस्प्ले और कनेक्टिविटी

होंडा एक्टिवा ई: का टॉप-स्पेक वैरिएंट TFT डिस्प्ले से लैस है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसमें इनकमिंग कॉल अलर्ट और नेविगेशन जैसे फीचर्स हैं। डिस्प्ले का लेआउट क्लीन और क्लियर है, लेकिन यह टचस्क्रीन नहीं है। सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए लेफ्ट हैंडलबार पर टॉगल स्विच दिया गया है।

4. परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन

होंडा एक्टिवा ई में स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर दी गई है, जो 6kW की पावर देती है। यह स्कूटर सिर्फ 7.3 सेकेंड में 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।

इस स्कूटर में तीन राइडिंग मोड्स इको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट मोड दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है।

5. वैरिएंट्स और कीमत

होंडा एक्टिवा ई दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, रोडसिंक वैरिएंट की कीमत 1.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी बुकिंग्स सभी होंडा डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी हैं। वहीं, इसकी डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें:नई 2025 होंडा एक्टिवा 110 लॉन्च, अपडेटेड डिजिटल कंसोल के साथ मिलेगा काफी कुछ खास

क्या होंडा एक्टिवा ई: आपके लिए सही विकल्प है?

होंडा एक्टिवा ई: न केवल एक स्टाइलिश डिज़ाइन और आधुनिक तकनीक के साथ आती है, बल्कि इसकी परफॉर्मेंस और बैटरी फीचर्स भी इसे एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। अगर आप एक किफायती और पर्यावरण-फ्रेंडली विकल्प की तलाश में हैं, तो होंडा एक्टिवा ई: एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें