बड़ी फैमिली के लिए खरीदनी है नई कार! मार्केट में जल्द दस्तक देने की तैयारी में ये 3 MPV; इनमें EV भी शामिल
भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों लगातार एमपीवी सेगमेंट के कारों की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा जैसी एमपीवी खूब पॉपुलर है।

भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों लगातार एमपीवी सेगमेंट के कारों की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा जैसी एमपीवी खूब पॉपुलर है। मार्केट में इस डिमांड को देखते हुए कई कंपनियां आने वाले सालों में अपनी नई एमपीवी लॉन्च करने जा रही हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही 3 अपकमिंग एमपीवी के बारे में विस्तार से।
Kia Carens Facelift
किआ अपनी पॉपुलर एमपीवी कैरेंस को जल्द अपडेट करने जा रही है। नई कैरेंस को रिफ्रेश्ड डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसमें स्लीक लाइट बार से जुड़े एलईडी हेडलैम्प, ग्रिल और नया अलॉय व्हील होगा। हालांकि, कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई कैरेंस इस साल के अंत तक लॉन्च होगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
MG M9
एमजी M9 ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया गया था। यह प्रीमियम MPV 90 kWh बैटरी पैक से लैस है जो एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक की रेंज देता है। बता दें कि यह जल्दी रिचार्ज करने के लिए DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Kia Electric RV
किआ कैरेंस प्लैटफॉर्म से तैयार एक इलेक्ट्रिक MPV पर काम कर रही है जिसे खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है। अपकमिंग EV से एक बार चार्ज करने पर 450 किलोमीटर से ज्यादा रेंज मिलने की उम्मीद है। यह एमपीवी साल 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।